Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसपाइयों ने राकेश पाण्डेय का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

सपाइयों ने राकेश पाण्डेय का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर विधानसभा के कटोखर बाजार में लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में विधायक राकेश पाण्डेय का पुतला फूंका गया।

गौरतलब है कि आज राज्यसभा के लिए हुए वोटिंग के दौरान राकेश पाण्डेय ने क्रॉस वोटिंग किया था। राकेश पाण्डेय जलालपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। क्रॉस वोटिंग से नाराज होकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आक्रोशित  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोहिया वाहनी के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में राकेश पाण्डेय का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments