Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररमाबाई महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का...

रमाबाई महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद की जयंती) के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत प्राचार्य ने क्रीड़ा ध्वज का आरोहण करते हुए कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी।
इस अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुमारी निष्ठा मिश्रा बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, कुमारी माही बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और कुमारी सृष्टि बीएससी प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन व आभार ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर व क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, प्रो. अरुण कांत गौतम, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. सीमा यादव, डॉ. रवींद्र वर्मा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय, विद्याधर मिश्रा, डॉ. वी. प्रिया, डॉ. संगीता, सुश्री सीता पांडेय, श्री कुंवर संजय भारती सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments