बसखारी, अम्बेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को ग्राम बुढ़नापुर में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर सप्ताहभर रक्तदान शिविर, जन्मोत्सव, वृक्षारोपण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में लालता प्रसाद वर्मा, एडवोकेट अर्पित वर्मा, दिनेश वर्मा (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), विनोद कुमार कन्नौजिया (प्रधान), संजय मद्धेशिया (पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी), फूलचंद वर्मा, इंद्रदेव मौर्य, अशोक कुमार वर्मा, शिखर वर्मा, राज वर्मा, प्रह्लाद गौतम, अरविंद गौतम, ललित यादव, सूरज मौर्य, चांद खां, पंचम गौतम, संतराम राजभर, जय प्रकाश वर्मा, अम्बुज बंसल, डॉ. आत्माराम वर्मा, आदर्श पटेल, दिनेश वर्मा (प्रधान), सेवाराम वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, प्रमोद चौरसिया, बखेडू कारुष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।