Tuesday, July 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो ग्राम सभाओं को जोड़ने वाला रास्ता उखाड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश; एसपी...

दो ग्राम सभाओं को जोड़ने वाला रास्ता उखाड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश; एसपी से कार्रवाई की मांग


@ लालमणि पाण्डेय


अम्बेडकर नगर। कटेहरी विकासखंड के मंशापुर क्षेत्र में दो ग्राम सभाओं को जोड़ने वाले सार्वजनिक संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते की पुलिया और खड़ंजा उखाड़कर बीच से मार्ग खोद दिया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया। मामले में ग्राम पंचायत प्रशासक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और मार्ग को तत्काल बहाल कराने की मांग की है।

मंशापुर निवासी उमेश कुमार पुत्र स्व. अच्छेलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि हमजापुर नट का पुरवा निवासी जीत बहादुर, गोविंद, सचिन, श्रवण, गुन्नू और मनोरम ने मिलकर दो ग्राम सभाओं को जोड़ने वाले सार्वजनिक मार्ग की पुलिया और खड़ंजा उखाड़ दिया तथा रास्ते को बीच से खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित दबंगई दिखाते हुए कार्रवाई कराने की चुनौती देते हैं।

शिकायत के अनुसार यह संपर्क मार्ग मंशापुर और गोत्तरपुर ग्राम सभाओं के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उमेश कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत पहले समाधान दिवस में की गई थी। इसके बाद महरुआ थाने में भी प्रार्थना पत्र देकर क्षतिग्रस्त मार्ग की तस्वीरें उपलब्ध कराई गईं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और सार्वजनिक मार्ग को तत्काल बहाल कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments