Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

बसखारी अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डेढ़ दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।

पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और समाजवादी कार्यकर्ता अखिलेश यादव का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मना रहे हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने और समाज सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की।

शिविर में युवा सपा नेता अर्पित वर्मा के नेतृत्व में विनोद कुमार कन्नौजिया, संजय मद्धेशिया, फूलचंद वर्मा, इंद्रदेव मौर्य, अशोक कुमार वर्मा, शिखर वर्मा, अजय मद्धेशिया, राज वर्मा, लालबहादुर यादव, विकास यादव, गोपीनाथ वर्मा, सोनू वर्मा, प्रह्लाद गौतम, मोहम्मद अहमद, अरविंद गौतम, शिवा सिंह, शिव कुमार गौतम समेत डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र पटेल, बदानी यादव, श्यामधारी यादव, डॉ. आत्माराम वर्मा, सुभाष यादव (प्रधान), रवींद्र वर्मा, महेंद्र यादव, रक्षाराम, विजेंद्र यादव, सुरेश चंद्र वर्मा, पंकज यादव, चांद खां, बखेडू कारुष सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments