Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा नेता की पत्नी और साला गिरफ्तार, निवेश के नाम पर करते...

सपा नेता की पत्नी और साला गिरफ्तार, निवेश के नाम पर करते थे ठगी

0

अयोध्या। सपा नेता राजा मान सिंह की पत्नी व साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के कई मुकदमें दर्ज  हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह उर्फ विपिन सिंह पुत्र हरि सिंह, कन्हईपुर, छावनी, बस्ती और नीतू सिंह पत्नी राजा मान सिंह के रूप में हुई है।

पूरा कलंदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को सरियावां चौराहे मार्ग से पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 41,500 रुपये नकद और नीले रंग की बलेनो कार बरामद की गई। सपा नेता राजा मान सिंह को पुलिस ने विगत 6 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसके तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के आपराधिक कृत्यों की जांच के लिए एसएसपी गौरव ग्रोवर ने एसआईटी का गठन किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version