Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एसपी का भीटी थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

एसपी का भीटी थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

0

अंबेडकर नगर। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना भीटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेख, मालखाना, हवालात तथा साफ-सफाई व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही थाना परिसर में निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने भीटी बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने एसपी की इस सक्रियता को सराहते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version