Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या श्मशान घाट के पास कार का शीशा तोड़ चोरी, लोगों ने आरोपी...

श्मशान घाट के पास कार का शीशा तोड़ चोरी, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

0

अयोध्या कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में श्मशान घाट के पास कार का शीशा तोड़कर चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान देवी प्रसाद पाण्डेय उर्फ अंकित पुत्र स्व. राजितराम निवासी दयालपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।

16 मार्च को वादी अपने चाचा के दाह संस्कार के लिए अयोध्या के श्मशान घाट गया था। इस दौरान उसने अपनी कार कुछ दूरी पर खड़ी कर दी थी। दाह संस्कार और स्नान के बाद जब वह वापस लौटा, तो देखा कि एक व्यक्ति कार का शीशा तोड़कर पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस और घड़ी लेकर भाग रहा है। शोर मचाने पर वादी और उसके साथियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पर्स (जिसमें 200 रुपये), ड्राइविंग लाइसेंस और फास्टट्रैक कंपनी की घड़ी बरामद हुई। साथ ही एक पल्सर मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे कागजात होने पर सीज कर दिया गया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version