Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा ने हमेशा किया विकास की बात : अवधेश प्रसाद

सपा ने हमेशा किया विकास की बात : अवधेश प्रसाद


◆ सपा की जिला मासिक बैठक सम्पन्न


◆ बैठक में बनी लोकसभा चुनाव की रणनीति


अयोध्या। समाजवादी पार्टी हमेशा विकास की बात किया। जब भी सत्ता में रही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया। आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश मे सर्वाधिक सीट जीत कर दिल्ली में केंद्र की सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उक्त बातें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा की जिला मासिक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अवधेश प्रसाद ने कही।

बैठक में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ पार्टी के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करते हैं ।उन्हीं के बदौलत लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विकास किया। उन्होंने कन्या विद्याधन बेरोजगारी भत्ता नौजवानों को रोजगार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस और मेट्रो जैसी सौगात दिया। सपा प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेगी। मौके पर हाजी फिरोज खान गब्बर, बख्तियार खान, सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, छेदी सिंह, अमृत राजपाल, मयाराम यादव, इंद्रपाल यादव, ब्रजेश सिंह चौहान, बख्तियार खान, छोटेलाल यादव, राजेश वर्मा, रामजी पाल, एजाज अहमद, ललित यादव, जेपी यादव, चंद्रभान वर्मा, केके गुप्ता, राम बहादुर यादव, आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments