Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान और वैराग्य का संगम: पं० वासुदेवाचार्य

श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान और वैराग्य का संगम: पं० वासुदेवाचार्य

0

पूराबाजार, अयोध्या। श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ,ज्ञानऔर वैराग्य का संगम है ,जो हृदय को शुद्ध करती है और व्यक्ति को भगवानश्री कृष्ण से जोड़ती है ।

यह बात ग्राम पंचायत पुरखेपुर के पुरुषोत्तम तिवारी , शान्ति तिवारी एवं पत्रकार बृजेश तिवारी के संयोजन में श्री श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन व्यास गद्दी से बताते हुए कथा व्यास पं० वासुदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा स्वयं भगवान श्री कृष्ण का ही स्वरुप है , जिसमें उनका सम्पूर्ण तेज और ज्ञान समाहित है इसी लिए इसके पठन -पाठन से श्री कृष्ण के दर्शन के समान फल मिलता है ।

आज जैसे ही कथा का समापन हुआ  व्यास पीठ विराजमान पं० वासुदेवाचार्य महाराज का विधायक अभय सिंह ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच पुष्पहार पहना कर  उनकी आरती उतार उनका हृदय से सम्मान किया । इस मौके पर अन्य श्रद्धालुजन  उत्कर्ष तिवारी , अवनीस तिवारी , आशुतोष तिवारी , कंचन तिवारी तथा वर्षा तिवारी आदि श्रद्धालुओं ने भी पुष्प वर्षा कर उनकी आरती उतार कर सम्मान किया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version