Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में किया धरना-प्रर्दशन

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में किया धरना-प्रर्दशन

0

अयोध्या। नगर निगम के 2200 सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुए इस विरोध में बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हुए। प्रर्दशनकारियों ने नव-नियुक्त आउटसोर्सिंग कम्पनी द्वारा किए जा रहे अनुबंध की शर्ते कर्मचारी हित में न होने का आरोप लगाया। साथ ही वेतन संबंधी समस्याओं और दबावपूर्ण कार्यप्रणाली को भी प्रमुख मुद्दा बताया।

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को सामने रखा। आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाघमार, प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्रा और अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version