Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजसेवी संस्थान के द्वारा परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु लगाया गया सेवा शिविर

समाजसेवी संस्थान के द्वारा परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु लगाया गया सेवा शिविर


◆ परिक्रमार्थियों में है अपार उत्साह, पूरा परिवेश भक्तिमय और राममय – सुरेश यादव


अयोध्या । अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के दौरान मोहबरा बाजार निकट समाजसेवी संस्थान के द्वारा परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव, सर्वोत्तम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामू यादव, श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर सेवा शिविर की शुरुवात की।

आयोजित सेवा शिविर में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं  हेतु जलपान चाय बिस्कुट चिकित्सा की सुविधा के साथ उनके विश्राम की व्यवस्था की गई। संस्थान के कार्यकर्ता लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में तत्पर रहे।

समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा अयोध्या में राम का दिव्य और भव्य मंदिर बन रहा है इस बार परिक्रमार्थियों के मन में अपार उत्साह है पूरा परिवेश भक्तिमय और राममय हो गया है। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा हम धन्य है कि हम अयोध्या में पैदा हुए । यहां आने वाले सभी श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं । हम सभी की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। पुरोहित पंडा समाज के अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा 84 लाख योनियों में भटकना न पड़े इसलिए परिक्रमा की जाती है लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। भक्तिपूर्वक माहौल में परिक्रमार्थियों की सेवा का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments