Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र साकेती का निधन

वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र साकेती का निधन


आलापुर अंबेडकर नगर।  तहसील क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत ग्राम सोलहवां निवासी वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप साकेती का बुधवार को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। मालूम हो स्व साकेती की आसमयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। स्व श्री साकेती का अंतिम संस्कार दोपहर में चांडीपुर घाट पर किया गया अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए उनके बड़े बेटेअमित  ने मुखाग्नि दी। ग्रामीण पत्रकार एसोशियेसन के वरिष्ठ पत्रकार श्री साकेती की मौत की सूचना पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव आदि लोगों ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। ग्रामीण पत्रकार एसोशियेसन के मंडल अध्यक्ष शरीफ मसूदी, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अनिल यादव, मनोज यादव, लालमणि गोंड, कृष्ण कुमार तिवारी, संजय शर्मा, पंकज कुमार, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डा,शमीम, राजकुमार मौर्य, कुलदीप सिंह, बृजेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, बृजेश तिवारी, प्रदीप पांडेय, सहित सैकड़ों पत्रकारो ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments