Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति आवेदन शुरू, 75% उपस्थिति अनिवार्य

अवध विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति आवेदन शुरू, 75% उपस्थिति अनिवार्य


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए छात्रों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने बताया कि छात्र अपने आवेदन का प्रिंट आउट सभी आवश्यक साक्ष्यों और अभिलेखों के साथ संबंधित विभाग में जमा करें। विभाग स्तर पर आवेदनों की सघन जांच की जाएगी। आवेदन पत्र पर छात्र/अभिभावक का मोबाइल नंबर, उपस्थिति का प्रतिशत और जांचकर्ता का हस्ताक्षर, नाम व मुहर अंकित होना जरूरी है। इसके बाद ही विभागाध्यक्ष, निदेशक या समन्वयक द्वारा आवेदन अग्रसारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र छात्रवृत्ति के पात्र नहीं होंगे। सभी आवेदन पत्रों का अंतिम परीक्षण अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग, अयोध्या के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय स्तर से अग्रसारण की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 तय की गई है।

सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे समय से आवेदन कर 22 दिसंबर शाम 5 बजे तक अपने विभाग के माध्यम से फार्म को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें। ताकि अधिक से अधिक छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments