Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापौधरोपण भविष्य की सुरक्षा का संकल्प : हर्ष वर्धन सिंह

पौधरोपण भविष्य की सुरक्षा का संकल्प : हर्ष वर्धन सिंह


◆ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, वितरित किए गए कपड़े के थैले


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम सभा रसड़ा एवं गंगोली में पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्लास्टिक मुक्त अयोध्या अभियान के तहत ग्रामीणों को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। कार्यक्रम रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह के संयोजन में हुआ। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव और वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी दी गई।



हर्ष वर्धन सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दे। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का आधार भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियान लगातार संचालित कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य अयोध्या को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक जनपद के रूप में विकसित करना है। पौधरोपण अभियान में बडी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments