Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा पूर्वक मनाई गई संत रविदास जयंती

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई संत रविदास जयंती


बसखारी अंबेडकर नगर। क्षेत्र में संत रविदास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।सिद्ध पीठ श्री सिद्धेश्वर धाम में संत शिरोमणि परम पूज्य संत रविदास जी महाराज की जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित करते हुए संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वही शुकुल बाजार बसखारी सहित कई स्थानों पर भी संत रविदास जयंती को मनाने की धूम रही। सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर धाम में प्रमुख रूप से कुलदीप सिंह, श्याम बाबू, प्रदीप सिंह, गोपाल सिंह, दिलीप सोनी, महेंद्र जायसवाल, अर्जुन आचार्य, सर्वेश सिंह, प्रियांशु उपाध्याय, संतोष खत्री लाल, सुरेंद्र प्रधान, राम केदार, गगन, शैलेंद्र, राजेंद्र जायसवाल, प्रियांशु सिंह, आलोक, राजित राम, अभिषेक विश्वकर्मा सहित सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए।कार्यक्रम के उपरांत आगामी 6 मार्च से 16 मार्च तक यज्ञ कथा आयोजन को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही निमंत्रण पत्र, पोस्टर, पत्रक, होल्डिंग एवं बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ने सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments