Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि पद के लिए संजय सिंह राजू मंगलवार...

सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि पद के लिए संजय सिंह राजू मंगलवार को करेंगे नामांकन

0
ayodhya samachar

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा अयोध्या के प्रतिनिधि पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजय सिंह राजू मंगलवार को मसौधा ब्लॉक कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया दिन में 2 बजे संपन्न होगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नामांकन के अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि पार्टी ने संजय सिंह राजू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नामांकन को सफल और प्रभावी बनाने के लिए संगठन स्तर पर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह राजू सहकारिता क्षेत्र का अनुभव रखते हैं और उनके चुने जाने से बैंक की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version