अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा विधानसभा क्षेत्र रूदौली में रूद्रावली उपवन का निर्माण कराया जाएगा। यह वाटिका ग्राम सभा बारी मड़हा नदी के किनारे रूदौली–अमानीगंज संपर्क मार्ग पर विकसित की जा रही है। मंगलवार को इसके शुभारंभ अवसर पर पीपल, नीम, पाकड़ और बरगद सहित 200 पौधों का रोपण किया गया। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं तथा स्थानीय लोगों को एक-एक पौधे की संरक्षण जिम्मेदारी सौंपी गई है।



