Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या14 कोसी परिक्रमा की तैयारियों पर सांसद अवधेश प्रसाद ने जताया असंतोष

14 कोसी परिक्रमा की तैयारियों पर सांसद अवधेश प्रसाद ने जताया असंतोष


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने आगामी 30 अक्टूबर को होने वाली 14 कोसी परिक्रमा की तैयारियों पर असंतोष जताया है। उन्होंने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जिला प्रशासन आधी-अधूरी तैयारियों के साथ परिक्रमा आयोजित करवा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। सांसद ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें बालू डालकर अस्थायी रूप से ढका जा रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर कटीले तार बिखरे पड़े हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिक्रमा के दौरान ऐसी लापरवाही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

सांसद अवधेश प्रसाद ने जिला प्रशासन से 24 घंटे के भीतर परिक्रमा पथ को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग पर सुगमता और सुरक्षा के साथ चलने की सुविधा मिलनी चाहिए। बताया गया है कि 30 अक्टूबर को 14 कोसी परिक्रमा और 1 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments