Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विश्व कल्याण के लिए सरयू तट पर हुआ रुद्राभिषेक, हवन व भंडारा

विश्व कल्याण के लिए सरयू तट पर हुआ रुद्राभिषेक, हवन व भंडारा

0

मिल्कीपुर, अयोध्या। सरयू तट अयोध्या पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्व कल्याण हेतु रुद्राभिषेक के बाद हवन पूजन किया गया। इसके बाद देर रात तक भंडारा चलता रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान घुरेहटा निवासी बलराम तिवारी व उनकी धर्मपत्नी ललिता तिवारी तथा पुरोहित पंडित दुर्गा प्रसाद रहे।
कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अयोध्या जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव भगवान की कृपा से पिछले पंद्रह वर्षों से प्रत्येक चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा को रुद्राभिषेक एवं हवन तथा भंडारे का आयोजन हो रहा है। विश्व कल्याण के लिए रूद्राभिषेक और भण्डारा अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि इसके पहले कई बार बद्रीनाथ, अमरकंटक, विंध्याचल, पांडुकेश्वर, उत्तरकाशी सहित तमाम तीर्थ स्थलों पर यह आयोजन हो चुके हैं। गुरुदेव के शिष्यों के घर पर भी धार्मिक अनुष्ठान चलते रहते हैं। इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की अवतरण स्थली श्री अयोध्या धाम में यह आयोजन किया गया। यहां पर करीब सवा सौ श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की भावना के साथ हवन में आहुति डाली। इस मौके पर गुरुदेव भगवान के प्रथम शिष्य अमेठी निवासी भानु प्रताप सिंह, संतोष परिहार, गुड्डू परिहार, अशोक दूबे, पवन तिवारी, महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह, जय नारायण शुक्ला, भगवत प्रसाद पाठक, वरिष्ठ पत्रकार बेद प्रकाश तिवारी, अजय यादव, बीरेंद्र दूबे, बेदप्रकाश मिश्र, राजेंद्र पाठक, केके शुक्ला, रामेन्द्र चतुर्वेदी, राजनारायन पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगों ने हवन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version