अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रिकाबगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में नगर के सभी स्वयंसेवक शामिल हुए।
बैठक में महानगर व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल ने शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर, शनिवार शाम 5 बजे रिकाबगंज बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक स्वयंसेवक के पास पूर्ण गणवेश — सफेद शर्ट-पैंट, टोपी, दंड, बेल्ट, मोजे और काले जूते — उपलब्ध हों।
रिकाबगंज बस्ती प्रमुख अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि विजयदशमी उत्सव से पूर्व नगर की विभिन्न बस्तियों में पद संचलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कार्यवाह प्रेम प्रकाश, सह कार्यवाह सुनील, हरीकृष्ण सक्सेना, छोटू रस्तोगी, गौतम अग्रवाल, रतन राजपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी, प्रियंक रस्तोगी, विकास अग्रवाल, पंकज अरोड़ा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।