Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अंतिम चरण के...

सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अंतिम चरण के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

0

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकराम फुंडे की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की सह-अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनवरी 2026 माह की सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकासपरक एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान क्रीड़ा संकुल, एकेडमी ब्लॉक (तारुन, माया, बीकापुर), मंडी परिषद परियोजनाएं, परिक्रमा मार्ग, पक्के नाले व तालाब निर्माण, गौशाला, घाटों के सुंदरीकरण, सरयू रिवर फ्रंट, संग्रहालय, छात्रावास, आवासीय एवं शैक्षिक भवन, स्वास्थ्य भवन, पेयजल योजनाएं, पंप व सोलर पैनल, एसटीपी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क एवं ब्रिज निर्माण, नगर विकास कार्य, पार्किंग तथा सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों के विकास सहित अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष अपनी परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति समयबद्ध रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज करें तथा आंकड़ों की शुद्धता व पारदर्शिता बनाए रखें। अंतिम चरण में चल रही परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय से जनता तक पहुंचे और जनपद की रैंकिंग में सुधार हो।

समीक्षा में जिन परियोजनाओं की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, उनके संबंध में संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version