Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रवेश द्वार व टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर निर्माण की समीक्षा, भूमि उपलब्धता पर...

प्रवेश द्वार व टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर निर्माण की समीक्षा, भूमि उपलब्धता पर जोर


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) एवं विभिन्न प्रवेश द्वारों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अयोध्या-रायबरेली मार्ग स्थित सोहावल तहसील में प्रस्तावित गरुड़ द्वार, अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर श्रीराम द्वार, अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर भरत द्वार तथा अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग पर जटायु द्वार के निर्माण से संबंधित भूमि की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि भरत द्वार और श्रीराम द्वार के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे इनके निर्माण में कोई विशेष बाधा नहीं है। वहीं गरुड़ द्वार के लिए ग्राम कुरावा, तहसील सोहावल में 0.117 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव है। जटायु द्वार के लिए ग्राम राजेपुर उपरहार में 0.470 हेक्टेयर भूमि में से एक हिस्से के स्वामी द्वारा भूमि विक्रय से इनकार किया गया है, जिसके चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शेष भूमि का क्रय पूरा किया जा चुका है।

इसके अलावा गरुड़ और जटायु द्वार पर प्रस्तावित टीएफसी के लिए भूमि परिसंपत्तियों के भुगतान तथा रायबरेली मार्ग पर पर्यटन विभाग की भूमि पर ग्रीन गैस द्वारा सीएनजी मदर स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से लंबित प्रस्तावों को शीघ्र अंतिम रूप दें और जहां अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, वहां प्रस्ताव तत्काल तैयार कर भेजे जाएं, ताकि सभी परियोजनाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी कौशल कुमार, अमित कुमार भट्ट सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments