Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को कोटेदारों को सौंपी जिम्मेदारी, फॉर्म-6 वितरित

मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को कोटेदारों को सौंपी जिम्मेदारी, फॉर्म-6 वितरित

0
ayodhya samachar

◆ 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना में भागीदारी के लिए भी लोगों को करेंगे जागरूक


अम्बेडकर नगर। मतदाता सूची को अधिकाधिक समावेशी बनाने और पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने कोटेदारों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों ने कोटेदारों के साथ बैठक कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने की अपील की। बैठक में अधिकारियों ने कोटेदारों को अपने-अपने क्षेत्र के 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करने को कहा गया। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए कोटेदारों को फॉर्म-6 भी वितरित किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version