Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोर कमेटी में सौंपी गई विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां

कोर कमेटी में सौंपी गई विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां

अयोध्या। सर्किट हाउस में मंगलवार की रात में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, सहित क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। अयोध्या में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली में विधायक रामचन्दर यादव, बीकापुर में विधायक अमित सिंह चौहान, गोसाईगंज में पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, मिल्कीपुर में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा को जिम्मेदारियों जनसम्पर्क व जनता को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके साथ में भाजपा संगठन से रुदौली विधानसभा में शिवगोविन्द पाण्डेय निर्मल शर्मा, बीकापुर में कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सुनील मिश्रा, गोसाईगंज में दानबहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख फयाराम वर्मा, मिल्कीपुर में राधेश्याम त्यागी, अशोक मिश्रा व कमलाशंकर पाण्डेय को जिम्मेदारियां सौपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments