Friday, July 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकमेंट को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कमेंट को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी गेट के सामने गुरुवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और गुलाबबाड़ी घूमने आए थे। इसी दौरान किसी टिप्पणी (कमेंट) को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लकड़ी के फट्टों से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव का प्रयास किया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही अलीगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर डंडों और लकड़ी के फट्टों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

अलीगढ़ चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। जिसमें आदिल, आबिद, सादिक व एक अन्य शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तत्परता से मौके पर ही विवाद को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।



पुलिस का कहना है कि मामले में यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है या जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments