Friday, March 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्री-वेडिंग शूट के बहाने दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बताया—दस साल से...

प्री-वेडिंग शूट के बहाने दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बताया—दस साल से अफेयर


अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि युवक ने प्री-वेडिंग शूट के बहाने युवती को कोलकाता बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही युवक और उसके परिजनों द्वारा विवाह के लिए एक थार गाड़ी तथा 25 लाख 51 हजार रुपये दहेज की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, मामले में थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवार कोलकाता में रहते हैं लडकी का यहां उनका पैतक निवास है। युवक-युवती में पिछले दस साल से अफेयर है। दोनों के लिव-इन रिलेशन में रहने की भी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मामला सामने आया है। कोर्ट मैरिज की बात भी सामने आ रही है, हालांकि अभी तक संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस को प्राप्त नहीं हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments