◆ धौलपुर के गुलाबी पत्थरों से संवरेगी राम की पैड़ी, राजस्थानी संस्कृति मंडप बनेंगे सेल्फी प्वाइंट; ड्रोन शो और झांकियां भी होंगी आकर्षण का केंद्र
अयोध्या। रामनगरी में योगी सरकार का दसवां दीपोत्सव सात नवंबर को आयोजित होगा। दीपोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए राम की पैड़ी पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार आयोजन में पांच से छह हजार अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए तीन अलग-अलग मंचों के साथ दर्शकों के बैठने के लिए विशेष ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। राम की पैड़ी को आकर्षक स्वरूप देने के लिए राजस्थान के धौलपुर के गुलाबी पत्थर बिछाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्थानी स्थापत्य कला पर आधारित मंडप भी विकसित किए जा रहे हैं।
