Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पंजाब नेशनल बैंक का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम, ऋण स्वीकृत

पंजाब नेशनल बैंक का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम, ऋण स्वीकृत

0

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सिविल लाइंस स्थित शाखा के निकट रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली) संजीव कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत लाल लाजपत राय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुई। अवध मंडल के अंतर्गत आने वाले सात जिलों की 99 शाखाओं ने भागीदारी की। इस दौरान लगभग 50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत और वितरित किए गए। कार्यक्रम में बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आउटरीच प्रोग्राम का उद्देश्य बैंक की विशेष सुविधाओं को सीधे ग्राहकों तक पहुँचाना तथा उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सके।

 बैंक अधिकारी अजय वर्मा ने हाउसिंग लोन से संबंधित जानकारी साझा की, जबकि अजीत यादव ने कार लोन, पर्सनल लोन, पेंशन लोन, गोल्ड लोन, ओडीआईपी और डिजिटल लोन योजनाओं पर जानकारी दी। इसके साथ ही सैलरी अकाउंट, महिलाओं और बच्चों के लिए खातों तथा क्रेडिट-डेबिट कार्ड सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

मंडल प्रमुख रक्ति मावा दान ने ग्राहकों से बैंक की सेवाओं से जुड़ने की अपील की। मुख्य अतिथि संजीव कुमार दुबे ने कहा कि इस प्रकार के आउटरीच कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं की जानकारी सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “ग्राहकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने से उनकी आवश्यकताओं को समझने में आसानी होती है और उसी आधार पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।”

कार्यक्रम में उप मंडल प्रमुख अनूप टंडन, मुख्य प्रबंधक श्रवण देव पाठक सहित आशीष त्रिपाठी, विभा यादव, नेहा त्रिवेदी, आदित्य पाल, अशोक पांडे और अन्य बैंक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख ग्राहकों में सजन अग्रवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) और शरद कपूर (शाने अवध के संचालक) सहित अन्य लोग शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version