Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रांतीय खत्री सभा की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न विषयों पर...

प्रांतीय खत्री सभा की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

0

अयोध्या। बृहस्पतिवार को प्रांतीय खत्री सभा रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी समिति की एक दिवसीय बैठक कोहिनूर पैलेस, देवकाली रोड, गुलाबबाड़ी मैदान जिला-अयोध्या में संजय महेन्द्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ सुनीता शास्त्री को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया गया एवं अध्यक्ष संजय महेन्द्रा, मुख्य संरक्षक राजकुमार टंडन संरक्षक महेंद्र कुमार मेहरोत्रा, संरक्षक संजय कश्यप, महामंत्री बृजेश मेहरोत्रा, संरक्षक अजय कुमार मेहरोत्रा, संरक्षक अवधेश कुमार मेहरोत्रा, संरक्षक महेश पुरी व कोषाध्यक्ष धीरेंद्र टंडन जी को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महामंत्री बृजेश मेहरोत्रा द्वारा पिछले बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सदन के समक्ष रखा गया एवं सदन द्वारा सर्वसम्मति से उसे सहमति प्रदान की गई।इसी क्रम में आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चंद्र टंडन द्वारा सदन के समक्ष आ गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अध्यक्ष संजय महेंद्रा द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुनीता शास्त्री द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि खत्री सभा समाज, मातृशक्ति इनका वर्चस्व हो और समाज शिखर पर पहुंचे । कार्यक्रम के अंत में महामंत्री बृजेश मेहरोत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप मुख्य रूप से संगीता खन्ना, संरक्षक प्रांतीय खत्री सभा उत्तर प्रदेश, भदोही, गोपीनाथ खन्ना, भदोही, दर्शना खन्ना उपाध्यक्ष मुरादाबाद, अजय टंडन उपाध्यक्ष सुल्तानपुर, संजय कश्यप, (तालबेहट ), डॉ सुदेश खन्ना वाराणसी, प्रदीप मेहरोत्रा प्रयागराज, प्रदेश संगठन मंत्री सचिन सरीन, आलोक मनचंदा, राजीव साहनी, कवीन्द्र साहनी, संजय कपूर, अरविन्द अरोड़ा, बबीता साहनी, (महिला अध्यक्ष अयोध्या) रूपाली मेहरोत्रा महिला अध्यक्ष मुरादाबाद, इंदु खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version