◆ विधायक, महानगरअध्यक्ष व ब्लॉकप्रमुखसंघकेजिलाध्यक्ष यात्रा के रूट व जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पखवारे के तहत अयोध्या विधानसभा की निकाली जाने वाली राष्ट्रीयएकतायात्रा का रूट संशोधित किया गया है। अब यह यात्रा बिल्हर घाट हनुमान मंदिर से शुरू होकर श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज, कर्मा चौराहा तक पहुंचेगी।
यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर विधायक वेदप्रकाशगुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्रसिंह ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों व बीडीसी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्रीयएकतायात्राकेवलकार्यक्रमनहीं, बल्किसरदारपटेलकेआदर्शोंकोजन–जनतकपहुंचानेकासंकल्पहै।संगठनकेसभीकार्यकर्ताइसमेंपूरीनिष्ठाऔरसमर्पणसेभागलेंगेताकिअधिकसेअधिकलोगदेशकीएकताकेइससंदेशसेजुड़सकें।”
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के चार प्रमुख पड़ाव होंगे — कादीपुर-कस्तूरीपुर ग्राम सभा मैदान, दुर्गापुर हनुमान मंदिर, गंगौली चौराहा और पुरखेपुर रामलीला मैदान। प्रत्येक स्थल पर कार्यकर्ता ग्रामीणों से संवाद कर सरदार पटेल के विचारों पर चर्चा करेंगे। यात्रा का समापन श्रीनिर्भयसिंहऔद्योगिकइंटरकॉलेज में भव्य जनसभा के साथ होगा, जिसमें डिप्टीसीएमबृजेशपाठक और प्रदेशमहामंत्रीसंजयराय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्रसिंह ने कहा कि “सरदारपटेलकाजीवनदेशकीएकता, अखंडताऔरसेवाकाप्रतीकहै।यहयात्रायुवाओंकोराष्ट्रनिर्माणकीप्रेरणादेगी।”
बैठक में गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, हरभजनगौड़, शैलेन्द्र कोरी, दिनेश मिश्र, अमल गुप्ता सहित बडी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।