Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सर्किट हाउस के पास मिला लावारिस सूटकेस, जांच के बाद स्वामी को...

सर्किट हाउस के पास मिला लावारिस सूटकेस, जांच के बाद स्वामी को किया गया सुपुर्द

0

अयोध्या। सर्किट हाउस गेट के पास सड़क पर रखे एक लावारिस सूटकेस से बुधवार को शहर में हलचल मच गई। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया और बैग की जांच शुरू की। जांच के बाद राहत की बात यह रही कि सूटकेस में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार, TSI नवल किशोर सिंह ने सुबह करीब 10:30 बजे सूचना दी कि सर्किट हाउस गेट के बाहर रोडवेज के सामने सड़क पर नीलेपीले रंग का सूटकेस लावारिस हालत में रखा है। पुलिस ने आसपास पूछताछ की, परंतु किसी ने सूटकेस को अपना नहीं बताया।

इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई और बीडीएस टीम को मौके पर बुलाकर सूटकेस की जांच कराई गई। जांच में सूटकेस से ₹6053 नकद, एक जोड़ी सुईधागा पीली धातु, दो जोड़ी जूते और कपड़े बरामद हुए। पड़ताल में पता चला कि यह सूटकेस सिद्धांत सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी जनौरा, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या का है। सिद्धांत सिंह अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी मंदिर दर्शन हेतु यात्रा पर जा रहे थे और अयोध्या रोडवेज से बस पकड़ते समय गलती से सूटकेस वहीं छूट गया था।

पुलिस द्वारा जांच और सत्यापन के बाद सूटकेस को सिद्धांत सिंह के चाचा राकेश कुमार सिंह (निवासी जनौरा, थाना कोतवाली नगर) को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यह घटना किसी यात्री की असावधानी के कारण हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version