Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

0

25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा भव्य ध्वजारोहण समारोह


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर न केवल राम मंदिर, बल्कि परकोटे के सभी छह मंदिरों में भी ध्वजारोहण किया जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का ध्वज देश के सभी मंदिरों में सबसे ऊंचा होगा, जो धरती से 191 फीट ऊपर फहराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परिसर का सुंदरीकरण, फर्श बिछाने, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की स्थापना का कार्य तेज गति से चल रहा है।

ट्रस्ट के अनुसार, 10 एकड़ क्षेत्र में पंचवटी का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों और उद्यानों का निर्माण होगा। वहीं 3.30 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

गर्भगृह में भगवान श्रीरामलला की प्रतिमा स्थापित है और प्रथम तल पर राम दरबार के दर्शन भी शुरू हो चुके हैं। परकोटे के सभी मंदिरों में प्रतिमाएं, कलश और ध्वजदंड स्थापित किए जा चुके हैं।
अयोध्या धाम में अब श्रद्धा और सौंदर्य का संगम दिखने लगा है, जहाँ आगामी समारोह की तैयारियों से पूरा नगर राममय हो रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version