Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामलीला महोत्सव की तैयारी तेज, प्रशासन और समितियों ने किया मंथन

रामलीला महोत्सव की तैयारी तेज, प्रशासन और समितियों ने किया मंथन


अयोध्या आगामी रामलीला महोत्सव को भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और सभी रामलीला समितियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी और केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने की।

बैठक में विभिन्न रामलीला समितियों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। चौक से कन्हैया अग्रवाल, गद्दोपुर से पार्षद संतोष सिंह, साहबगंज से अशोक सिंह व अजय गुप्ता, जप्ती से पीयूष मौर्य लकी, कोठापार्चा से सिद्धार्थ महान व आशीष महेंद्र, हैदरगंज से तरुण गुप्ता डंपी, फतेहगंज से राजीव गुप्ता और शंकरगढ़ से हनुमान प्रसाद वर्मा ने आयोजन संबंधी मुद्दे उठाए। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि अयोध्या की रामलीला का आकर्षण धीरे-धीरे कम हो रहा है, इसलिए प्रत्येक समिति को कोई न कोई विशेष कार्यक्रम शामिल करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि समय रहते सभी समस्याओं का निस्तारण हो और रामलीला समितियों से आग्रह किया कि इस बार शोभायात्रा शाम 4 बजे से शुरू करने का प्रयास करें।

प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समितियों को आयोजन स्थल पर अग्निशमन की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस वर्ष प्रशासन की ओर से पिछली बार से बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में केंद्रीय समिति के गगन जायसवाल, प्रेमनाथ राय, जे.एन. चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, अतुल सिंह, बजरंगी साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments