Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम जन्म भूमि के उप-मंदिरों पर ध्वजारोहण की तैयारी तेज, सीमित संख्या...

राम जन्म भूमि के उप-मंदिरों पर ध्वजारोहण की तैयारी तेज, सीमित संख्या में होंगे कार्यक्रम


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर के अंतर्गत अब शेष उप-मंदिरों पर भी ध्वजारोहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इससे पहले राम मंदिर के मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण सम्पन्न हो चुका है।



राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि परिसर में स्थित छह उप-मंदिरों—भगवान सूर्य, माता भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान जी—के शिखरों पर ध्वजारोहण किया जाना है।

ट्रस्ट के अनुसार, भगवान हनुमान के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल को किया जाएगा। इसके अलावा अन्य पांच उप-मंदिरों पर ध्वजारोहण का कार्य 22, 23, 24, 25, 29, 30 और 31 मार्च के बीच आठ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

ट्रस्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी कार्यक्रम सादगीपूर्ण और सीमित उपस्थिति में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक ध्वजारोहण कार्यक्रम में लगभग 50 संत, 50 गृहस्थों के साथ इंजीनियर और श्रमिकों को मिलाकर करीब 200 लोगों की ही उपस्थिति रहेगी, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

गौरतलब है कि राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण पहले 25 नवंबर 2025 को किया गया था, जिसे बाद में हिंदी नववर्ष पर परिवर्तित किया गया। वहीं माता अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण 31 दिसंबर 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया था।


रामनवमी पर श्रद्धालुओं से अपील


आगामी रामनवमी के मद्देनजर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। ट्रस्ट ने कहा है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु धूप से बचाव के लिए अपने साथ सफेद गमछा अवश्य रखें, यात्रा के दौरान सत्तू साथ रखें और आलू से बनी वस्तुओं, विशेषकर समोसे के सेवन से परहेज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments