अयोध्या। आगामी 25 नवंबर को श्रीरामजन्मभूमि परिसर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर में सफाई, सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी हैं। सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर में लगे पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से श्रीराम भजन और हनुमान चालीसा का प्रसारण किया जा रहा है। कई चौराहों और महत्वपूर्ण मार्गों पर फूलों की सजावट, लाइटिंग और अस्थायी सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
1546 सफाईकर्मीजुटे, अस्थायीटॉयलेटलगाएजारहे
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि 1546 सफाईकर्मचारी शहर में विशेष सफाई अभियान में लगे हैं। श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा के लिए 470 अस्थायीटॉयलेटऔर 29 मोबाइलटॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी चौराहों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।
60 वार्डोंमेंविशेषअभियान
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से शहर के 60 वार्डोंमेंसफाई, कचराप्रबंधनऔरप्लास्टिकमुक्तअभियान की शुरुआत कर दी गई है। स्थानीय लोगों, स्कूलों, व्यापारी मंडलों और संस्थाओं को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के तहत 21 से 23 नवंबर तक रैलियों, वॉकाथन, बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूल बच्चों की रैली, व्यापारियों की बैठक, होम स्टे संचालकों का प्रशिक्षण और सफाई संबंधी जागरूकता क्रमिक रूप से की जाएगी।
पेयजलव्यवस्थाकीसमीक्षा
श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने 9 ओवरहेडटैंक, 983 हैंडपंपऔर 56 छोटीटंकियों की मरम्मत कराई है। शहर में 15 वाटरकिओस्क, 25 स्मार्टवाटरकिओस्कऔर 81 वाटरकूलर भी लगाए गए हैं। नगर निगम टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण कर यातायात, प्रकाश व्यवस्था और सफाई से संबंधित कमियों को चिह्नित किया है, जिन्हें कार्यक्रम से पहले ठीक किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।