Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी तेज, 1 जुलाई से...

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी तेज, 1 जुलाई से होगा शुभारंभ

0

अयोध्या। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आगामी जुलाई माह को विशेष अभियान के रूप में मनाया जाएगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। इन अभियानों की प्रभावी रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सभागार में जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को अपनी कार्ययोजना समय से तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपनी होगी तथा पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण भी सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान, जिला महिला चिकित्सालय की डॉ. आशा राम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वी. पी. त्रिपाठी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी. के. श्रीवास्तव सहित विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, पाथ जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version