Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्कूल वाहन सुरक्षा के लिए पोर्टल लागू, विवरण दर्ज कराने के निर्देश

स्कूल वाहन सुरक्षा के लिए पोर्टल लागू, विवरण दर्ज कराने के निर्देश

0
ayodhya samachar

अयोध्या। प्रदेश में संचालित विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (UP-ISVMP) लागू कर दिया है। यह पोर्टल 1 अप्रैल 2026 से लाइव हो चुका है, जिस पर सभी स्कूलों को अपने वाहनों का पंजीकरण और विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।

आरटीओ प्रशासन अयोध्या ऋतु सिंह ने शनिवार को निरीक्षण कर पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की और स्कूल प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इस दौरान मोटरयान निरीक्षक राजीव कुमार भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि सभी विद्यालयों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर वाहनों का विवरण अपलोड करना होगा, जिसके बाद परिवहन विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही स्कूल वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी समेत सभी दस्तावेज अपडेट रखने और अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version