Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सम्पूर्ण समाधान दिवस में किसान का लेखपाल व तहसीलदार पर घूसखोरी के...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में किसान का लेखपाल व तहसीलदार पर घूसखोरी के गंभीर आरोप

0

अयोध्या। तहसील बीकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना निवासी किसान शेर बहादुर वर्मा ने जिलाधिकारी के समक्ष लेखपाल राघवराम और तहसीलदार दिनेश कुमार पर घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया। किसान ने बताया कि उसकी आबादी की जमीन की पैमाइश के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा उससे धन की मांग की गई, जिससे वह काफी परेशान है।

समाधान दिवस में उपस्थित जिलाधिकारी के सामने किसान ने अपना प्रार्थना पत्र देते हुए पूरी आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि बिना घूस दिए उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे उसे न्याय पाने में कठिनाई हो रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। उप जिलाधिकारी बीकापुर ने लेखपाल राघवराम और तहसीलदार दिनेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version