Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जलालपुर अंबेडकर नगर। उप जिला अधिकारी हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में जलालपुर व जैतपुर थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई। जलालपुर कोतवाली मे कुल 12 मामले आए जिसमें से 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य कोतवाल संत कुमार सिंह कानूनगो अवधेश मिश्रा लेखपाल रविकांत शुक्ला, सुनील वर्मा, अखिलेश चौरसिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार से जैतपुर में भी उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल की मौजूदगी में पीड़ितों की फरियाद सुनी गई इस मौके पर कुल 7 मामले आए एक भी निस्तारित नहीं हो सका इस मौके पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य , थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य मौजूद रहे। कटका थाने में नायब तहसीलदार हुबलाल की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया जहां कुल 6 मामले आए इस मौके पर कटका थाना अध्यक्ष शैलेंद्र भारती समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे । इसी प्रकार से मालीपुर थाने में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी की अध्यक्षता में किया गया किया गया जहां पर कुल 6 मामले आए 2 का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा अन्य मामले के लिए टीम को रवाना कर दिया गया इस मौके पर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद व अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments