Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दर्ज किया...

युवती द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरी चांद पुर का है, जहां बीते सोमवार को एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था जिसमे मृतका के पिता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 18 वर्षीय पुत्री से थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी धीरेंद्र पुत्र मेहू मेरी पुत्री को बार बार फोन कर परेशान करता था, जिससे परेशान होकर मेरी पुत्री ने बीते सोमवार को जब मै और मेरी पत्नी बाहर गई गए हुए थे तभी दिन में लगभग तीन बजे गले मे साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार को अपर पुलिस  अधीक्षक विशाल पान्डेय व क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मौर्य ने घटना स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार करते हुए 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व आरोपी को पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं मे जेल भेजा गया था।


परिजनो का रो रो कर हो रहा बुरा हाल


पुत्री की मौत से पूरे परिवार में व क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पुलिस अगर पूर्व मे समय रहते सख्त कार्रवाई की होती तो आज मेरी पुत्री जिंदा होती। मृतक के पिता ने आरोपी को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments