Monday, June 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को किया जागरूक

पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को किया जागरूक


अंबेडकर नगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाज़ारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की टीमों ने भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं को वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी पुलिस आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, सीएम हेल्पलाइन-1076 सहित विभिन्न आपातकालीन व सरकारी सहायता नंबरों की जानकारी दी गई।

साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से वितरित की गई।

महिला पुलिस कर्मियों ने मोबाइल पैनिक बटन के डेमो के जरिए महिलाओं को तकनीकी सुरक्षा उपायों से भी परिचित कराया। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं में आत्मनिर्भरता और जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments