Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क किनारे मीट की दुकानें लगाने पर पुलिस ने दी चेतावनी, पुलिस...

सड़क किनारे मीट की दुकानें लगाने पर पुलिस ने दी चेतावनी, पुलिस पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

0

अम्बेडकर नगर। मनसापुर में शराब ठेके के आसपास सड़क किनारे लगने वाली मुर्गा-मछली की दुकानों को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर महरुआ पुलिस टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को सड़क किनारे दुकानें नहीं लगाने की चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि सड़क पर दुकानें लगाने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही सार्वजनिक व्यवस्था भी बिगड़ती है।
पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले दिन से सड़क के किनारे इस तरह दुकानें नहीं लगनी चाहिए। इसके साथ ही शराब ठेके के संचालक को निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे ही दुकान खोलने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम के पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक मौके पर हलचल का माहौल बना रहा। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान एसआइ प्रभात गंगवार, प्रमोद शर्मा, दीवान अमित यादव और नागेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की सख्ती के बाद सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और शराब ठेके के संचालन को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version