अयोध्या। पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षककमलेशकुमारसरोज का स्थानांतरण आईसी चौकी औद्योगिक क्षेत्र, थाना कैंट से थानाध्यक्षथानाखंडासा के पद पर किया गया है। वहीं निरीक्षकसुरेंद्रसिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना खंडासा से पुलिसलाइन भेजा गया है। निरीक्षकमहेन्द्रकुमार को थाना खंडासा से प्रभारीनिरीक्षकथानाएचटीयू के पद पर तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में सहायकपुलिसअधीक्षक/पुलिसउपाधीक्षकस्तर पर भी बदलाव किया गया है। श्रीदिनेशगोदारा को पुलिस लाइन से सहायकपुलिसअधीक्षक/क्षेत्राधिकारीबीकापुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीसुनीलकुमारसिंह, जो क्षेत्राधिकारी बीकापुर के पद पर कार्यरत थे, को क्षेत्राधिकारीयातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।