Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वैलेन्टाइन डे पर पार्को में पहुंची पुलिस, बैठे लोगो को दिलाया सुरक्षा...

वैलेन्टाइन डे पर पार्को में पहुंची पुलिस, बैठे लोगो को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

0

◆ जिले के पार्को में वैलेन्टाइन डे को लेकर बैठे मिले कई जोड़े


◆ कुछ संगठनों के विरोध की थी आशंका, शांतिपूर्ण रहा शनिवार का दिन


अयोध्या। वैलेन्टाइन डे को लेकर पुलिस की टीम ने शहर के पार्को का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्को में बैठे लोगो से सुरक्षा की आवश्यकता के बारें में जानकारी ली गई। पार्को में सुरक्षा की व्यवस्था दिन भर रही। कुछ संगठनों के द्वारा इस दिन विरोध करने की आशंका थी। लेकिन पूरा दिन शांतिपूर्वक निपट गया। कहीं से कोई विरोध प्रदर्शन का मामला प्रकाश में नहीं आया।
सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि वैलेन्टाईन डे को लेकर सामान्य चेकिंग अभियान विभिन्न स्थानों पर पुलिस के द्वारा चलाया गया। जिसमें कम्पनी गार्डन, गुलाबबाड़ी शामिल रहे। यहां पर मौजूद लोगो से किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए कहा गया। सभी जगह पुलिस की तैनाती की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version