Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शी क्रियान्वयन पर...

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर

0

अयोध्या जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अंबेडकरनगर के लोकसभा सांसद लालजी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में पूर्व बैठक के कार्यवृत्त और अनुपालनीय बिंदुओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि दिशा समिति की बैठक विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण मंच है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क निर्माण योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत सड़कों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। पेयजल मिशन की क्षेत्रवार सूची भी साझा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न योजनाओं में आई शिकायतों पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को संज्ञान लेकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि जनपद में आयोजित होने वाले शिविरों और कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, कौशल विकास योजना समेत विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version