Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछिनैती के आरोपी सहित पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छिनैती के आरोपी सहित पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाछू का है, जहां सोमवार को अनिल कुमार की दादी सब्जी मंडी स्थित अपनी किराना दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान रमेश ठठेरा उर्फ बिप्पी ठठेरा निवासी गंजा, थाना जलालपुर के रूप में हुई।

दूसरे मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घसियारी टोला निवासी आनंद निषाद को जलालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। बताया गया कि उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments