Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर मे वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर मे वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आधा दर्जन से अधिक दर्ज मुकदमें में गैंगस्टर वांछित अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अपराध व अपराधियों के खिलाफ अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के द्वारा चलाए जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी जलालपुर देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर संत कुमार सिंह के नेतृत्व में गैंगस्टर वांछित अभियुक्त रामनरेश निषाद पुत्र स्वर्गीय हंसराज निषाद निवासी बड़ागांव चौबेपुर कोतवाली जलालपुर को उप निरीक्षक विनोद कुमार पांडे, कांस्टेबल उमाकांत यादव ,व बृजेश कुमार द्वारा कोतवाली क्षेत्र के जमोली तिराहा से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गई है ,आरोपी के ऊपर पूर्व में नौ मुकदमे दर्ज हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments