Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीनी विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने...

जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। कोतवाली बीकापुर पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने सगे भतीजे दिनेश वर्मा की गड़ासे से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त गड़ासे समेत गिरफ्तार किया है।

घटना 2/3 जून 2025 की रात की है, जब वार्ड नंबर 11, सुगन राय का पुरवा, पटेल नगर निवासी अशोक कुमार वर्मा ने जमीनी विवाद के चलते अपने भतीजे दिनेश वर्मा की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का गड़ासा बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद भूमि बंटवारे को लेकर भाईयों में विवाद चल रहा था, जो लगातार बढ़ता गया। कई बार समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन विवाद बना रहा। इसी के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर भतीजे की हत्या कर दी। गिरफ्तार अशोक कुमार के खिलाफ पूर्व में भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज समेत छह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments