अंबेडकर नगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान राजन कुमार (20) पुत्र सुरजीत कुमार निवासी दुल्लापुर, कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मरैला चौराहे से राजन कुमार को करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ कोतवाली अकबरपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर, कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल विश्व विजय सिंह शामिल रहे।